Friday, June 25, 2010

kyuoki

क्योकि वह याद था ,
साथ है |
क्योंकि वह गीत था,
आवाज़ है |
क्योंकि वह धड़कन था ,
अहसास है |
क्योंकि वह दीपक था ,
प्रकाश है |
क्योंकि वह साँस था ,
आस है |
क्योंकि वह हमारा  था ,
पहचान  है |


इति ..............

Wednesday, June 23, 2010

Kyuoki

क्योकि वह बादल था ,
बरस गया |
क्योकि वह सपना था ,
टूट गया |
क्योकि वह तारा था ,
डूब गया |
क्योकि वह वक़्त था ,
बीत  गया |
क्योकि वह आंसू था ,
छलक गया |
क्योकि वह हमारा था ,
छूट गया |

इति ...........

Monday, June 21, 2010

swym

स्वयं ने ,
स्वयं को,
स्वयं से कहा ,
स्वयं के लिए ,
स्वयं से कुछ करना चाहिए |
स्वयं की खातिर ,
स्वयं पर मरना चाहिए |
स्वयं कहता रहा .....हे , रे . अरे !!!!!!!!