Thursday, July 5, 2012

.प्रस्थान ........!!!!!!!!!!!!!



क्या ?...कब? ....पर ..कैसे ?...मगर  मैने तो.......ओ हो...अच्छा - अच्छा ..पर ऐसे कैसे ..? ...हाँ ..हो सकता है ...नहीं पर पिछले हफ्ते माल के बाहर .....च .च ..च....चलो अच्छा ही हुआ ....नहीं जी बड़ा बुरा हुआ .....क्या कह रहे हैं ?....देखा था ..कब ..?...किसके साथ ...अकेले ...शायद ..मेरी भतीजी ने....कहाँ ?..

जितने लोग ,उतनी बातें ....आतुरता ...जिज्ञासा ...उत्सुकता ...तेवर ...आवेश...अवशता ..छटपटाहट ...रोष ....सुगबुगाहट .....व्याकुलता ......मानो  उसके जाने की खबर , बिन पूछा --बिनबताया राजा  का फरमान । रातोंरात  हो बिन बिगुल  जंग  का जैसे ऐलान  । दुश्मन का घुप्प अँधेरे में छुप कर किया वार । ..

गांठ सी थी ...गुम  अपने में मग्न या नदी सी --कलकल ... थी  पहेली सी - अनबुझ ...जब तक थी महफ़िल में बातों  का कारण थी । और मरकर भी ..........!! ..न कोई मशहूर हस्ती थी न ही कोई नामचिनी खानदान ......कमबख्त ऐसी ही थी .........जीते जी लोंगो की जुबान पे कसैली या रसीली ..!....तुर्श.......इश श श श ....चटपटी ..मजेदार .. ....मर कर भी ..खट्टी - मीठी ....पहली धार सी .....तीखी ...सीधे सर चढ़ कर बोले ।

आजाद ......बिन डोर पतंग .....समाज के सागर मे बिन पतवार की नैय्या ....डूबती -तैरती -उबरती -
हिचकोले -लेती ....मनमौजी लहरों पे ..आवारा - किरण सी सवार ।
                         बोलती कम ,हँसती ज़्यादा थी -----
                         धूप में मनो अभ्रक छिडकती थी !!!!


   उसकी यही बेफिक्री
    कईयों को खल गयी ,
     भला यह भी कोई ,
     जीने का अंदाज़ है ,
      न चिंता - न फिकर ,
     न लाज - न हया  ,
     न छोटो का लिहाज़ ,
     न बड़ों की शर्म ,


उसकी मौत गूंगा कर गयी कइयों को .....अब कोसेंगे किसे और गलियाएंगे किसे ? ..न किस्से --न चुगली ....न बेसिरपैर की बाते ...अब कैसे उड़ायेंगे फ़िज़ूल की अवफाहें .........मुई जिंदगी का रस ही ले गयी ।

पर उसने किया नगाड़ा बजा एक अलग ही ऐलान --------
           अब सिर्फ सुनेगी,
           अपने मन की .....
           अब सिर्फ करेगी ,
           अपने मन की ..................

और फिर .....वह उड़ने लगी ...बहने लगी....धरती से आकाश की और ...झंझावातों - धूलि--धूसरित बादलों से परे .....दूर आकाश की और ।...बिजली के प्रहार से बेपरवाह ...निडर ...मजबूत ..मस्त...उडती ...ऊँचे ही ऊँचे ....कर गयी प्रस्थान ........
   

 
     ( चित्र गूगल आभार )
         
                           



Tuesday, July 3, 2012

बोतल बंद प्यार


यूँ ही टहलते - टहलते ,
एक दिन सागर किनारे ,
पाई उसने पारदर्शी बोतल अनायास ,
एक पीला -मटमैला ख़त था बेनाम ,
लिखा था --------
" अमिट यह प्यार ,तेरे नाम " ..
आज तक संजों रखी  ,
वह जीर्ण -शीर्ण पुर्जी ,
 उसपे फीकी - दबी सी इबारत ,
और न जाने क्यूँ तबसे कर बैठी,
 वह --
बोतल बंद प्यार .....

Thursday, June 28, 2012

उफ्फ्फ्फ़ ...थोडा ....बहुत थोडा

सुनो ---कहो ?-----सच -सच बताना ?..हूँ , बोलो--. प्यार करती हो ?...हाँ ...कितना ?---मतलब..?---मैने पूछा ..कितना ..?...वही तो क्या मतलब ..कितना ..?
इसका भी है क्या कोई पैमाना .....माप- तोल, ह्म्म्म मान लो उतना जितना तुम चाहो ..
---- फिर भी कितना ..???
उफ्फ्फ्फ़ ...थोडा ....बहुत थोडा 
चुटकी भर --- आटे में नमक सा ,
सावन की पहली फुहार सा ,
माटी की कच्ची सुगंध सा ,
चांदनी में नहाये गुलाब सा ,
मद्धिम --- मद्धिम सी चूल्हे की आंच सा ,
न कम - न ज्यादा --- सीमित---नपा- तुला ,
ह्म्म्मम्म --- तो बनियागिरी करती हो ?
जितना है ज़रूरी , बस उतना ,
अगर करूं अधिक तो डूब जाओगे ,
घुटने लगेगा तुम्हारा ,
तलवों का गुगुदाती रेत सा ,
हल्की - नर्म थपकी सा ,
भोर की सिंदूरी आभा सा ,
चिलचिलाती धुप में नाज़ुक छाँव सा..
बस ऐसा ही है मेरा प्यार ---
टकीला के शॉट सा,
बस दो या तीन --- न कम न ज्यादा ----
वो यह सुन हल्के से मुस्कुरा दिया ,
तेरी इसी गुलाबी मुस्कान सा .........थोडा --थोडा --न कम न ज्यादा ...थोडा ---

Wednesday, June 27, 2012

वह पुराना संदूक


अँधेरी ,पिछली कोठरी में  ,
रक्खा ...बरसों से ,
वह पुराना संदूक ...बड़ा -भारी  औ उदार ,
अम्मा के दाज का .....या उसेस भी पहले का.....
बंद न जाने इसमें ,
कितने सपने ,
कुछ हुए पूरे ,
कुछ आधे - अधूरे .
अरमानो की पोटली,
अनुभूति का पिटारा ,
ढो रहा है भार पीढ़ी दर पीढ़ी ,
अनगिनत मुंडन ,
कनछेदन - जनेऊ आदि  अनुष्ठान ,
निबटाये इसने  आकस्मिक --निर्विघ्न ,
टी-सेट ,चद्दर -मेजपोश ...बेमेल ,
साडिया - ब्लाउज़ पीस , पैंट -शर्ट ..
कितने अनगिनत इसमें जोड़े ,
सलमे -सितारे से जड़ी चुनरी ,तो 
मखमली रजाई के कवर  बेशुमार ,
लाल पोटली में चन्द काले होते सिक्के ,
चांदी -जड़े गोले और बड़े -बड़े थाल ,
मुकुट -दीपक - कलावा -दुशाला ,
पता नहीं कितने तांबे -पीतल के कटोरे ,
जाने खुदा उनपे किस किस का नाम .
फलाने की शादी मे मिला ग्लास का सेट ,
लिखा जिस पे रीना और मोहन -1945 
अनगिनत - सौगातें ,
बेमिसाल - यादें ,
असाध्य भेंटें ,
मिलनी - इत्यादि - इत्यादि ..
बंद ------न जाने इसमें और क्या क्या ...........

Monday, June 25, 2012

हाय ! तेरी इस अदा से मुझे प्यार हो गया ..

लपक कर मिली गले ,
नदी सागर से ...
सागर हौले से सकपकाया ,
धीरे से मुस्काया ...
नदी थी मस्त - अल्हड़ ,
चूम माथा सागर का, नदी  बोली ,
हाय ! तेरी इस झेंप से मुझे प्यार हो गया .
चल -चलते हैं कही दूर ,
अकेले में जहाँ ,
सिर्फ हों मैं और तू ..
तू और मै .....
खिलखिलाई फिर  बोली  ...क्या है ऐसी कोई जगह ..?
सागर सकुचाया ....
अरुणित मुख -- संकेत किया ,
उस तरफ  चट्टानों की ओर ..
वहाँ ..है एक निर्जन घाटी ,
पदचापों - शोर - से दूर ,
नदी आनंदित हो गुनगुनायी ,
बड़ी - बड़ी आंखे कर ,
हैरान हो  -- वाकई ?
चूम माथा नदी का ,बोला सागर ,
हाय ! तेरी इस अदा से मुझे प्यार हो गया ..।।

Saturday, June 16, 2012

कुछ असर कर जाये ----------यह धूप ......


वह मासूम सी बच्ची ..
सूरज की ओर कर मुंह ...
आंखे कर चौड़ी - बड़ी -फैला कर ...
खोलती ------ मुंदती ----खोलती ---मुंदती ------
जब पूछा मैने -- अचरज से भर ---
बोली -------- मसूमियत से ....
धूप भर रही हूँ -----
फैलानी है घर के आंगन में -----
बहुत अँधेरा है -----
सूझता नहीं हाथ को हाथ ..
अक्सर बापू भी गिर जाता है ...
कभी तो माँ को ढोल भी मान लेता है ....
नन्हा भी नहीं चल पता ठीक से ----
बिसूरता रहता है ---
रगड़ता है नंगे  फर्श पे...
कई बार लथपथ हो जाता है ---
बापू की रात को उलटाई  दारू से----
माँ भी तो अब कहाँ देख पाती है -------
वही जीर्ण -शीर्ण सी धोती लपेटे लेती है --
जो ढकती  कम -- उघाडती ज्यादा है ---------
शायद बदल जाये -----
कुछ असर कर जाये ----------यह धूप .................. 

Thursday, June 7, 2012





यह न कहानी है न किस्सा है ---- मेरे दिल का टूटा हुआ एक हिस्सा है----घंटों बतियाते बरामदे की सीढ़ी पर बैठे ---- चाय के अनगिनत प्याले यूँ ही गटक जाते थे ---- वह मेरा favourit वह नीला कप ---जिस पर था एक बड़ा सा smily --- मुझे चिड़ाने की खातिर पहले ही लपक लेते थे ---- तुम हमेशा उस आखिरी सीढ़ी पे ही बैठा करते थे --जब पूछा तो बोले, क्या करूँ ऊंट सी लम्बी टांगे कहाँ ले जाऊ ----- और मैं हमेशा पहली सीढ़ी पे ---तुमने पूछा नहीं क्यों ---- धूप की किरण जब पत्तों से छन तुम्हारी गर्दन पर गिरती --- वह काला तिल ----दिल का आकार ले लेता था ---- एक किताब हमेशा रहती थी तुम्हारे साथ-- उसे पलटते हुए वही अधलेटे तुम कही खो जाते थे --- कितनी जलन होती थी मुझे उस मुई किताब से --- पर यह क्या पता वह तो बहाना था तुम्हारा वक़्त बिताने का ---- याद है उस दिन जब तुम कहने आए थे -- आज तुम्हारा Interview है ---कितना खुश थे तुम --- अचानक उठते हुए टल्ला लग कप टूट गया ---- ओह !!! सॉरी यह तुम्हारा favourit था--- don 't worry ऐसा ही दूसरा जल्दी ला दूंगा -----जाने दो कप ही तो है --- आज भी वह कप -- मेरी मेज़ पर रखा है-- बिन हत्थे का----टूटा ---बिन मूठ-------
खिड़की से छन- छन चांदनी झरती रही --- नहलाती हर कोपी- किताब -- कलम और उस बिन मूठ-- टूटे कप को -------लेने लगी आकार तरह तरह की तस्वीरें दिवार पे ---- वह दरमियानी तुम्हारी हंसी --- मेरी चोटी खीँच कहना मोटी--- मेरा झूट मूठ का झिकना -- तुम्हारा बिनबात के मानना --- वह खुशबू अभी भी मेरे बालों मे महकती है ----बन करूं पलकों के दरिन्चों को तो ---एक रेशमी अहसास तेरा लपेट लेता है --- कितनी रोई थी मै याद है जब --अचानक पीछे से "धप्पा' कह तुम हँसे थे -----गर्म गर्म चाय गिरी मेरी हथेली पे-- घंटों अपने हाथों में ले सहलाई थी--- देखो अब भी तुम्हारा स्पर्श बाकी है इन लकीरों में -----उस दिन कितनी बारिश थी -- मद्धिम सी पनीली आवाज़ में जब मैने कहा --आज यही रुक जाओ ------ तुमने पल भर जो देखा मेरी और --- उन गहरी - सवाली आँखों मे जाने क्या था की --- भीग गयी पूरी की पूरी --सूखे बरामदे में ----हल्के से सर झटक तोड़ी गुलाबी मदहोशी तुमने -- नहीं आज नहीं फिर कभी --------आज भी इंतजार है उस पल का ----- आज भी तुम्हारे कदमों की निशान बाकी है सीढियों के नीचे जहाँ तुमने कहा था --- don 't worry दूसरा ला दूंगा----------

आखिरी सीढ़ी की मिट्टी--- तुम्हारी छाप--- भरी है कप में ----अक्सर उड़- उड़ कर छा जाती है ---- मेरे जिस्म---रूह पे---लगातर रगडती हूँ ऑंखें पर किरकिरी नहीं जाती ----माँ घूर कहती---- रातभर सोई नहीं क्या .......इन लाल -लाल दीदे ले न जाने बाउजी के सामने ....उस दिन साफ़ करते समय ---मूठ का वह तीखा कोना चुभ गया---इस्सस --- हल्की सी सिसकारी और नन्ही सी सुर्ख बूंद---टकटकी लगा देखा----तो चमकने लगी लाल --गहरी लाल मुक्त मणि सी.....फूटने लगी अनगिनत प्रकाश की धाराएँ ..और धीरे -धीरे बदल गयी .....कांच के गोले में -----जिसमें हम-तुम थामे एक-दूजे का हाथ ---थिरक रहे -----बाँहों में ----कांधे पे---टिकाये---मधुर -धीमा ---संगीत बहने लगा मेरी पलकों पर ---और जा ठहरा तुम्हारे होठों पे -------पीने लगी -----तेरी यादें ---बातें ---मुलाकातें --जानती हूँ कोई वादा नहीं -----फिर भी न जाने क्यूँ है एक ठहरा -सा इंतजार .......खुस-फूस- फुसफुसहट ---मेरे आते ही चुप्पी -----साजिश मेरे खिलाफ---इनसे मिलो --यहाँ बैठो --चलो ..सवाल--पे सवाल---बेजान कठपुतली का खेल ......हल्दी-चन्दन--ढोलक की थाप ..मेहँदी ..हंसी-चुहलबाजी --- अग्नि--रस्में--फूल --रोशनी--पर फिर भी घुप्प अन्धकार  ....लगा धकेल दिया सबने मिल एक साथ ऊपर की सीढ़ी से-----जा टिकी आखिरी पे-----बिखरने लगी चुरा-चूरा ....उस दिन रोक नहीं पाई  थी खुद को-----वह चाट वाला रोज़ गुजरता था .....मौके फायदा उठा .....निगल गपागप---जल्दी से फेंका दोना  ----तुम अचानक समाने थे ....ठिठके....नजदीक आ ---तर्जनी से पौंछा ----होठों का भरी कोना---आज भी वह कोना सुलगता है रह रहके ----
लोग कहते हैं वक़्त मरहम है ------झूठ---सब बकवास----तुमने तो ठीक से अलविदा भी नहीं कहा ----कैसे मान लूँ नहीं आओगे-----पराई ..हूँ अब----पर टिकी हूँ अब भी उसी आखिरी सीढ़ी पे------खट बटन दबाते ही नहीं होता अँधेरा ------या उजाला-------on --off --मैं --तुम ---off --तुम  ---on --मैं ----on --हकीकत---off ---तस्वीरें---off ---on ---on ---off -----मैं --तुम-----याद----खट ----अँधेरा---उजाला-----off --on ---उफ्फ्फ्फ़ -----!!!!! लोग जीते थे कभी बिजली के बिना।...........क्रमश:-----------