Wednesday, January 26, 2011

कोई तो जगह होगी

कोई तो जगह होगी ,
जहाँ चाँद और सूरज,
एक साथ मिलते होंगे |

जहाँ धूप और छाया ,
एक दूसरे में घुलते होंगे |

जहाँ सपने और हकीकत ,
एक साथ सजते होंगे |

जहाँ हँसी और दर्द ,
एक दूसरे पर मरते होंगे |

जहाँ अपने और पराये ,
एक साथ मिलकर हँसते होंगे |



1 comment:

  1. बहुत खूब ...

    हाँ !!

    ऐसी जगह है जहाँ ऐसा भी होता है..

    कभी मेरे सपने में आ के मिलो...

    सुन्दर..बहुत सुन्दर....

    ReplyDelete